होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

नन्हीं धृति के योग कौशल ने किया सबको हैरान, एक साल की उम्र में कर रही कठिन आसन

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 20, 2026 11:26 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक साल की नन्हीं बच्ची धृति शुक्ला अपने शानदार योग कौशल के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना और बोलना सीखते हैं, उस उम्र में धृति विभिन्न योगासन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है।

जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना और बोलना सीख रहे होते हैं, उस उम्र में भोपाल की एक वर्षीय नन्हीं धृति शुक्ला अपने अद्भुत योग कौशल से लोगों को आश्चर्यचकित कर रही हैं। धृति के योगासन करते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग उनकी लचक, संतुलन और एकाग्रता की जमकर सराहना कर रहे हैं। धृति की मां डॉ. पूजा शुक्ला योग विषय में पीएचडी कर चुकी हैं। घर में शुरू से ही योग का माहौल होने के कारण धृति का भी योग के प्रति स्वाभाविक झुकाव विकसित हुआ। परिवार के अनुसार, धृति ने मात्र 9 महीने की उम्र में अपनी मां को योग करते हुए देखकर उनकी नकल करना शुरू कर दिया था। हैरानी की बात यह है कि इतनी कम उम्र में भी धृति कई योगासन बेहद सहजता और आत्मविश्वास के साथ कर लेती हैं। उनका संतुलन और योग के प्रति लगाव देखने वालों को प्रभावित कर रहा है। डॉ. पूजा शुक्ला बताती हैं कि उन्होंने कभी भी अपनी बेटी पर योग सीखने का दबाव नहीं डाला। धृति स्वयं उन्हें योग करते हुए देखती थी और धीरे-धीरे उसने भी अभ्यास शुरू कर दिया। समय के साथ उसकी रुचि बढ़ती गई और आज वह कई योगासन आसानी से कर लेती है। सोशल मीडिया पर धृति को लोग प्यार से “नन्ही योगा गर्ल” कह रहे हैं। उसकी प्रतिभा यह संदेश देती है कि यदि बच्चों को सकारात्मक माहौल और सही प्रेरणा मिले तो वे कम उम्र में भी असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment