होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

तेलाई लेक और काचन नदी का बदलेगा स्वरूप, आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, June 23, 2026 5:50 AM

सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने अमृत योजना के तहत तेलाई लेक एवं काचन नदी तट पर चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी कार्य गुणवत्ता और समयसीमा के अनुरूप पूरे किए जाएं।

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने अमृत योजना के अंतर्गत तेलाई लेक एवं काचन नदी तट पर चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने तेलाई लेक परिसर में 500 पौधों का रोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए पूरे परिसर में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था विकसित करने हेतु शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने को कहा। लेक परिसर में पूर्व से निर्मित पेवर ब्लॉक के आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए गए। काचन नदी तट के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्र को नागरिकों के लिए आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने मॉर्निंग वॉक के लिए आधुनिक वॉकिंग पाथवे, ब्रिज पर आकर्षक रेलिंग तथा अन्य सुविधाओं के निर्माण के निर्देश दिए, ताकि यह क्षेत्र शहर का प्रमुख आकर्षण बन सके। धार्मिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए नदी तट पर दुर्गा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित विसर्जन रैंप बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही नागरिक सुविधाओं के लिए आधुनिक यूरिनल निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूर्ण होने के बाद तेलाई लेक और काचन नदी क्षेत्र पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं के दृष्टिकोण से शहर की नई पहचान बनेंगे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment