नेशनल डेस्क। दक्षिण कोरिया की दिग्गज गायिका ओक-ही (किम ग्वांग-सुक) का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी कैंसर से पीड़ित थीं और ग्योंगगी प्रांत के सुवोन स्थित एक हॉस्पिस वार्ड में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के समय परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे।
दक्षिण कोरिया की प्रसिद्ध गायिका ओक-ही (असली नाम किम ग्वांग-सुक) का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी कैंसर से जूझ रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्योंगगी प्रांत के सुवोन स्थित एक हॉस्पिस वार्ड में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के समय पति होंग सू-ह्वान और बच्चे उनके साथ मौजूद थे। ओक-ही की करीबी गायिका जांग मी-ह्वा ने बताया कि निधन से एक दिन पहले वह उनसे मिलने गई थीं। मुलाकात के दौरान दोनों ने पुराने गीत सुने और बीते दिनों की यादें ताजा कीं। जांग ने कहा कि उन्हें लगा था ओक-ही कुछ दिन और उनके बीच रहेंगी, लेकिन उनका जाना बेहद अचानक और दुखद रहा। 1970 के दशक में ओक-ही पांच सदस्यीय लोकप्रिय गर्ल ग्रुप ‘सियोल सिस्टर्स’ की लीडर के रूप में प्रसिद्ध हुई थीं। उनके कई गीत दक्षिण कोरिया में बेहद लोकप्रिय रहे। कोरियाई युद्ध के दौरान 1953 में बुसान में जन्मीं ओक-ही ने अमेरिकी सेना के मनोरंजन कार्यक्रम ‘यू.एस. 8वीं आर्मी शो सर्किट’ से अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी।
