होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

लुधियाना जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 24, 2026 6:03 AM

मुजफ्फरनगर। पंजाब की लुधियाना जेल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सत्यपाल उर्फ सत्तू को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म समेत 24 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

पंजाब की लुधियाना जेल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सत्यपाल उर्फ सत्तू को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई में सत्तू के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने बताया कि सोमवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार सत्यपाल उर्फ सत्तू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अजय गौड़ और अंकित भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सत्यपाल उर्फ सत्तू तीन राज्यों में हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म से जुड़े 24 मामलों में वांछित था। वह मुजफ्फरनगर की एक युवती के अपहरण मामले में भी आरोपी है। पुलिस ने बताया कि सत्तू 6 फरवरी 2026 को पंजाब की लुधियाना जेल से फरार हो गया था और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment