होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मगरमच्छों के बाड़े में गिरा 3 साल का मासूम, महिला ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 24, 2026 12:32 PM

नेशनल डेस्क। एक चिड़ियाघर में हुई भयावह घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक तीन वर्षीय बच्चे को कथित रूप से एक व्यक्ति ने मगरमच्छों के बाड़े में धक्का दे दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की जान पर बन आई, लेकिन एक महिला की बहादुरी ने उसे सुरक्षित बचा लिया।

इंग्लैंड के एक चिड़ियाघर में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। चिड़ियाघर घूमने आए तीन वर्षीय बच्चे को कथित तौर पर एक व्यक्ति ने मगरमच्छों के बाड़े में धक्का दे दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे को बचाने के लिए एक महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना मगरमच्छों के बाड़े में छलांग लगाकर साहस का परिचय दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा मगरमच्छों के एनक्लोजर के पास खड़ा था, तभी एक व्यक्ति ने उसे धक्का दे दिया। करीब 15 फीट गहरे बाड़े में गिरते ही बच्चा गंभीर खतरे में आ गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही चिड़ियाघर संचालक की पत्नी घटनास्थल पर पहुंचीं और बिना देर किए मगरमच्छों के बाड़े में उतर गईं। उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी बहादुरी की सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय समुदाय तक जमकर सराहना की जा रही है। हालांकि बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और बच्चा एक-दूसरे को नहीं जानते थे। पुलिस घटना के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद चिड़ियाघर के ट्रॉपिकल हाउस क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment