होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली मे हाईवे किनारे मिली लाश का खुलासा, पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 25, 2026 10:40 AM

सिंगरौली। जिले के चितरंगी पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के एनएच-39 किनारे मिले युवक के शव की गुत्थी को चितरंगी पुलिस ने महज 72 घंटे में सुलझा लिया। इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि मृतक की हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सुरग्यान उर्फ सरजू खैरवार (38) अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के बीच सबसे बड़ी रुकावट बन चुका था। प्रेमी से शादी और साथ रहने के सपने ने पत्नी को इतना अंधा बना दिया कि उसने पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 19 जून को योजना के तहत मृतक को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया गया। प्रेमी नीरज शाह और उसके साथी सूरज सिंह गोंड उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए, जहां पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को एनएच-39 के किनारे बोल्डरों के पीछे फेंक दिया गया ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात मौत लगे। 21 जून को शव मिलने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पत्नी के बयानों में लगातार विरोधाभास मिला। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई सघन पूछताछ में पूरा राज खुल गया। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने भी आरोपियों की साजिश की पुष्टि कर दी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी रामकली, प्रेमी नीरज शाह और उसके साथी सूरज सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment