होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

‘बालिका वधु’ फेम शिवशक्ति सचदेव ने की सीक्रेट इंगेजमेंट, रोमांटिक तस्वीरों से फैंस को दिया सरप्राइज

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 27, 2026 4:42 AM

मनोरंजन डेस्क। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शिवशक्ति सचदेव ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। ‘सबकी लाड़ली बेबो’ और ‘बालिका वधु’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने गुपचुप सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी।

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शिवशक्ति सचदेव ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। ‘सबकी लाड़ली बेबो’ और ‘बालिका वधु’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली शिवशक्ति ने गुपचुप सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर दी। शिवशक्ति द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कपल पहाड़ों और नदी किनारे खूबसूरत पल बिताता नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में दोनों अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने बताया कि ये तस्वीरें उनकी सगाई समारोह की नहीं, बल्कि उस खास पल की हैं जब उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रपोज किया था। व्हाइट स्टाइलिश गाउन में शिवशक्ति बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि उनके मंगेतर ब्राउन स्वेटर और पैंट में सिंपल लुक में दिखाई दिए। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीरों के साथ शिवशक्ति ने कैप्शन में लिखा, “My best decision”, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पोस्ट सामने आते ही फैंस और टीवी सितारों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां देना शुरू कर दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवशक्ति फिलहाल टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से लगातार जुड़ी रहती हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment