होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में पत्रकारों की स्कूल एंट्री पर रोक, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 27, 2026 4:59 AM

सिंगरौली। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सिंगरौली के एक आदेश ने जिले में नई बहस छेड़ दी है। जारी निर्देशों के अनुसार अब बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के कोई भी पत्रकार या आम नागरिक शासकीय विद्यालयों में निरीक्षण या अन्य उद्देश्य से प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह आदेश 25 जून 2026 को जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सिंगरौली ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में पत्रकारों एवं आम नागरिकों के प्रवेश को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पत्रकार या सामान्य व्यक्ति विद्यालय परिसर में निरीक्षण के उद्देश्य से प्रवेश नहीं कर सकेगा। 25 जून 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि कुछ प्राचार्यों द्वारा यह अवगत कराया गया था कि बिना अनुमति के विद्यालयों में निरीक्षण और शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है। इसे देखते हुए सभी प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना सक्षम अनुमति किसी भी पत्रकार या आम नागरिक को विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, लोक शिक्षण संचालनालय, जिला पंचायत, संयुक्त संचालक रीवा संभाग, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा जिले के सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को भी भेजी गई है। हालांकि, इस आदेश को लेकर पत्रकारों और सामाजिक संगठनों की ओर से प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। आने वाले दिनों में इस आदेश को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment