होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

साइबर ठगों के खिलाफ सिंगरौली पुलिस का एक्शन, SAFE CLICK-2026 अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 27, 2026 6:18 AM

सिंगरौली। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस ने “SAFE CLICK-2026” अभियान 2.0 के तीसरे दिन बैंकिंग एवं वित्तीय सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैली, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK-2026” साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के तीसरे दिन सिंगरौली पुलिस ने बैंकिंग एवं वित्तीय सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, फर्जी केवाईसी अपडेट और ऑनलाइन निवेश ठगी जैसे साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में थाना मोरवा द्वारा साइबर जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देते हुए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। वहीं थाना बैढ़न पुलिस ने आयशा मस्जिद परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी और फर्जी निवेश योजनाओं से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। सिंगरौली पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत आने वाले दिनों में बैंक, एटीएम, सीएससी सेंटर, शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश पहुंचाया जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें। यदि साइबर ठगी का शिकार हों तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment