होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से ताजिया छूते ही युवक की मौत, चार झुलसे

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 27, 2026 10:19 AM

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार तड़के पुरानी तहसील के पास एक ताजिया अचानक झुककर हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया, जिससे करंट फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 19 वर्षीय सैफ की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग झुलस गए।

एटा जिले के अलीगंज कस्बे में शुक्रवार तड़के मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस के बीच एक ताजिया अचानक झुककर हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के अनुसार, घटना अलीगंज थाना क्षेत्र की पुरानी तहसील के पास हुई। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सैफ (19) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में साहिल (18), अली हसन (18), आमिर (22) और खुर्शीद (30) शामिल हैं। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि ताजिया एक ओर झुक जाने से वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ अतुल कुमार के अनुसार, ताजिया की ऊंचाई 15 से 18 फीट थी और जुलूस का रास्ता काफी संकरा था। घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जुलूस से पहले प्रशासन और बिजली विभाग को हाईटेंशन लाइन के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment