होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

थाने से फरार हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 29, 2026 10:02 AM

बलिया। थाना परिसर से 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जिले मे थाना परिसर से 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करनई गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीआरवी के हवाले किया था। बाद में उसे सुखपुरा थाने लाया गया, लेकिन मुहर्रम ड्यूटी में पुलिसकर्मियों की व्यस्तता का फायदा उठाकर वह थाना परिसर के पीछे के रास्ते से फरार हो गया। जांच में फरार युवक की पहचान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रिंस यादव के रूप में हुई, जिसके खिलाफ जिले के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में सुखपुरा थाने के मुंशी वीरेंद्र कुमार तथा आरक्षी भरत चौरसिया और सुनील यादव को निलंबित कर दिया गया। हालांकि, पुलिस की लगातार घेराबंदी और दबाव के चलते प्रिंस यादव ने सोमवार को बलिया की स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment