सिंगरौली। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) सिंगरौली की बैठक सोमवार को बैढ़न स्थित एनसीएल मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं नराकास अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। कार्यक्रम का संयोजन पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, विंध्यनगर द्वारा किया गया।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) सिंगरौली की बैठक 29 जून को बैढ़न में एनसीएल मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं नराकास अध्यक्ष मनीष कुमार ने की, जबकि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, विंध्यनगर ने संयोजक कार्यालय की भूमिका निभाई। बैठक में नराकास से जुड़े 24 सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के बढ़ते उपयोग और राजभाषा गतिविधियों की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न सदस्य कार्यालयों ने अपने नवाचार और श्रेष्ठ कार्यों को भी साझा किया। बैठक में नराकास सिंगरौली परिवार का विस्तार करते हुए चार नए सदस्य कार्यालयों—केंद्रीय विद्यालय सिंगरौली, केंद्रीय विद्यालय जयंत, सीएमपीएफओ जयंत तथा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अमेलिया कोयला खदान—को सदस्यता प्रदान की गई। अंत में सभी सदस्य कार्यालयों ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
