सिंगरौली। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ‘SAFE CLICK-2026’ अभियान 2.0 के छठवें दिन जिले के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जनसेवा संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और आम नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी और सोशल मीडिया ठगी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।
प्रदेशव्यापी SAFE CLICK-2026 अभियान 2.0 के छठवें दिन सिंगरौली जिले के अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जनसेवा संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी और फर्जी कॉल जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। अभियान के तहत विंध्याचल हॉस्पिटल एनटीपीसी, जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न, नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत, निगाही अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी, सरई, खुटार सहित कई स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। मोरवा स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संगीतकार अशोक पाण्डेय और उनकी टीम ने साइबर सुरक्षा पर आधारित जागरूकता गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करने की सलाह दी गई।
