होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

महेश बाबू ने रिलीज किया ‘राव बहादुर’ का दमदार ट्रेलर, 3 जुलाई को होगी रिलीज।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, July 1, 2026 12:21 PM

मनोरंजन। सुपरस्टार महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘राव बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वेंकटेश महा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता सत्यदेव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुपरस्टार महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘राव बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेंकटेश महा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता सत्यदेव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण ए+एस मूवीज और श्रीचक्रास एंटरटेनमेंट्स ने संयुक्त रूप से किया है और यह 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर की शुरुआत महेश बाबू के प्रभावशाली वॉयसओवर से होती है, जो फिल्म की रहस्यमयी और सस्पेंस से भरपूर दुनिया की झलक देता है। कहानी एक छोटे से शक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई जिंदगियों को बदल देता है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती है। महेश बाबू ने ट्रेलर साझा करते हुए फिल्म को तेलुगु सिनेमा के लिए एक नया सिनेमाई अनुभव बताया। फिल्म में साइकोलॉजिकल ड्रामा के साथ शाही इतिहास की परछाइयों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वेंकटेश महा ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और संपादन की जिम्मेदारी संभाली है, जबकि कार्तिक परमार ने सिनेमैटोग्राफी, स्मरण साई ने संगीत और रोहन सिंह ने प्रोडक्शन डिजाइन का कार्य किया है। रहस्य, रोमांच और शानदार विजुअल्स से भरपूर ‘राव बहादुर’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं और इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment