सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में वृत्त वैढन अंतर्गत ग्राम बरहपान में आबकारी टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद की।
जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में वृत्त वैढन अंतर्गत ग्राम बरहपान में आबकारी टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद की। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के दौरान भरतलाल जायसवाल एवं मीना जायसवाल के रिहायशी मकान से बीयर, देसी और विदेशी मदिरा की विभिन्न ब्रांडों की कुल 26.35 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 9,868 रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को के साथ आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू, आलोक सिंह एवं संध्या मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
