पंजाब। ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के एक एएसआई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई तरसेम लाल के रूप में हुई है, जो बटाला की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम में तैनात थे।
ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से पंजाब पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई तरसेम लाल, पुत्र बंशी राम, निवासी गांव भगतूपुरा (कादियां) के रूप में हुई है। वह थाना सिविल लाइन बटाला में पदस्थ थे और ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम पर ड्यूटी निभा रहे थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ में तैनात हवलदार सुरिंदर सिंह उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल बटाला लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एएसआई तरसेम लाल के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।
