होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

चितरंगी से ‘विकसित भारत जी-राम-जी योजना’ का शुभारंभ, ग्राम सभा की सहमति से होंगे विकास कार्य

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 3, 2026 11:08 AM

सिंगरौली। जिले के जनपद पंचायत चितरंगी से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘विकसित भारत जी-राम-जी योजना’ का शुभारंभ किया गया। सामुदायिक भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर योजना का शुभारंभ किया।

जनपद पंचायत चितरंगी में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘विकसित भारत जी-राम-जी योजना’ का शुभारंभ सामुदायिक भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों का विकास ग्राम सभा की भागीदारी और सहमति से ही संभव है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राम सभा की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि अब सभी विकास योजनाएं पारदर्शिता के साथ और आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए संचालित की जाएंगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक हितग्राही के घर के सामने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण सुनिश्चित करने की अपील की। जिला पंचायत के सीईओ जगदीश गोमे ने सभी सरपंचों को निर्देशित किया कि वे योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना ग्रामवासियों से चर्चा कर तैयार करें और शीघ्र अनुमोदन के लिए जिला पंचायत को भेजें।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment