सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9,924 रुपये आंकी गई है।
जिले में अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से करीब 25.47 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9,924 रुपये बताई गई है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त सरई की टीम ने ग्राम भरसेडी, पापल और बंजारी में दबिश दी। ग्राम भरसेडी में आरोपी रामनरेश यादव के किराना दुकान और रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान 42 पाव देशी प्लेन शराब, 8 किंगफिशर बीयर कैन और 7 बोल्ट बीयर की बोतलें, कुल 16.11 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। वहीं ग्राम पापल और बंजारी में आरोपियों सोना जायसवाल और मुकेश भुंजवा के किराना दुकानों से 52 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 9.36 बल्क लीटर बरामद की गई। आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
