2 महीने बाद सामने आईं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद साझा किया दर्द
मनोरंजन। अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने दो महीने तक सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन से दूर रहने की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी करवाई है। अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट रही हैं।

कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने दो महीने तक सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन से दूर रहने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 4 मई को उनकी एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वह रिकवरी पर ध्यान दे रही थीं। सुमोना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि कई वर्षों से वह इस बीमारी का इलाज दवाओं के जरिए करा रही थीं, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर सर्जरी करानी पड़ी। उन्होंने अपनी मेडिकल टीम का आभार जताते हुए कहा कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और अभद्र टिप्पणियों से वह मानसिक रूप से भी प्रभावित हुईं। अब वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल महिलाओं के लिए सकारात्मक और सहयोगी माहौल बनाने के उद्देश्य से करना चाहती हैं। गौरतलब है कि सुमोना ने वर्ष 2021 में पहली बार खुलासा किया था कि वह स्टेज-IV एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत जैसा ऊतक गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगता है, जिससे तेज दर्द, पीरियड्स संबंधी समस्याएं और प्रजनन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com