होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, तीन ठिकानों पर छापेमारी में 23.58 बल्क लीटर शराब जब्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 7, 2026 8:57 AM

सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में देवसर और वैढन वृत्त की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों पर छापेमारी की।

जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। कार्रवाई कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त देवसर के ग्राम चिनगो में प्रेमलाल वैश्य और लल्लेराम विश्वकर्मा के ठिकानों पर तथा वृत्त वैढन के अंतर्गत नौगई (चमेली मोड़) निवासी प्रभुदयाल शाह के मकान और दुकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान कुल 53 पाव देसी प्लेन शराब, 53 पाव टेन-4 व्हिस्की और 9 केन बीयर बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 23.58 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 12,312 रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक आलोक सिंह, अमरपाल सिंह तथा नगर सैनिक प्रकाश मिश्रा एवं कमलभान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment