होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जलभराव, स्वच्छता एवं सड़क सुधार कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : देवेश पाण्डेय

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 7, 2026 9:04 AM

सिंगरौली। मानसून के मद्देनजर नगर पालिक निगम सिंगरौली ने शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जलभराव, स्वच्छता, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

मानसून के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर नगर पालिक निगम सिंगरौली ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जलभराव, स्वच्छता, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों को राहत देना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शहर के सभी 45 वार्डों में जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और जहां भी समस्या हो, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से वार्ड क्रमांक-6 में लगातार हो रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने नालियों की नियमित सफाई, सफाई के बाद तुरंत कचरा उठाने तथा सभी वार्डों में समय पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग और कीटनाशक दवा के छिड़काव पर भी विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष ने अधिकारियों को बारिश से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। साथ ही 181 सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए भी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। बैठक में नगर निगम कर्मचारियों के लिए पीपीपी मॉडल के तहत नए आवास निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जिसे शीघ्र अमल में लाने के निर्देश दिए गए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment