होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

बिना शादी के 9 बच्चों की मां हैं सुनंदा शर्मा, बोलीं- ‘भगवान ने एक-दो नहीं, 9 बच्चों का प्यार दिया’

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, July 8, 2026 5:43 AM

एंटरटेनमेंट डेस्क। पंजाबी सिंगिंग इंडस्ट्री की मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वह बिना शादी किए 9 बच्चों की जिम्मेदारी निभा रही हैं और भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों को अपनाने की इच्छा रखती हैं।

पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वह बिना शादी किए 9 बच्चों की जिम्मेदारी निभा रही हैं और भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों को गोद लेने की इच्छा रखती हैं। सुनंदा शर्मा ने बातचीत के दौरान अपने जीवन के मुश्किल दौर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक समय उनका नाम पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल के साथ जुड़ा था। उनका आरोप है कि इस रिश्ते में उन्हें धोखा मिला, उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली गई और उन्हें घर से भी बाहर निकाल दिया गया। इस घटना ने उनकी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को संभालकर आगे बढ़ने का फैसला किया। सुनंदा ने बताया कि इस कठिन दौर के बाद उनका रुझान आध्यात्म की ओर बढ़ गया। उनका कहना है कि भगवान की कृपा से उन्हें जीवन में नाम, शोहरत, घर और आर्थिक स्थिरता मिली। इसी भावना के साथ उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। गायिका ने खुलासा किया कि जिन 9 बच्चों की वह देखभाल कर रही हैं, उनमें कुछ बेटियां कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं, एक बेटा यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त कर रहा है, जबकि दो छोटे बच्चों की परवरिश भी वह खुद कर रही हैं। मातृत्व पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए सुनंदा शर्मा ने कहा कि उनका भी सपना था कि एक दिन शादी करें और मां बनें। हालांकि, उनका मानना है कि भगवान ने उन्हें एक या दो नहीं, बल्कि 9 बच्चों का प्यार देकर मां बनने का सुख दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह और बच्चों को गोद लेकर उन्हें बेहतर जीवन देने की कोशिश करेंगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment