होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

छत ढलाई की लापरवाही बनी जानलेवा, चार दिन बाद युवक ने तोड़ा दम

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, July 8, 2026 11:28 AM

सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माजन खुर्द में निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान घायल हुए 24 वर्षीय मजदूर सोनू शाह की उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नवानगर थाना क्षेत्र के माजन खुर्द गांव में निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान हुए हादसे में घायल 24 वर्षीय सोनू शाह जिंदगी की जंग हार गया। चार दिनों तक इलाज चलने के बाद मंगलवार रात रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। बुधवार देर रात परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि हादसा ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और आश्रितों के भरण-पोषण की व्यवस्था की मांग की। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले छत ढलाई के दौरान सोनू शाह का पैर फिसल गया था, जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रीवा रेफर कर दिया गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment