होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 9, 2026 3:25 AM

सिंगरौली। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 9 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर 9 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार निरीक्षक अनिल पटेल को नवानगर से बरगवां, राकेश साहू को सरई से नवानगर तथा प्रह्लाद सिंह मरकामले को पुलिस लाइन से सरई थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह चौहान को गोभा चौकी से नवानगर, संदीप नामदेव को सासन से बंधौरा, नृपेन्द्र सिंह को बरका से निवास, शिवम सिंह को बैढ़न से गोभा, बी.एल. बसल को बंधौरा से सासन तथा विनय प्रकाश शुक्ला को निगरी चौकी से बैढ़न थाना में पदस्थ किया गया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment