उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के इटावा में बुधवार सुबह कानपुर-इटावा-आगरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा रही एक निजी डबल डेकर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए।
जिले में बुधवार सुबह कानपुर-इटावा-आगरा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा रही एक निजी डबल डेकर बस सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आईटीआई ओवरब्रिज के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व परिचालक केबिन में फंस गए। रेस्क्यू अभियान चलाकर केबिन को काटा गया और दोनों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका है। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।
