सिंगरौली। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सोन नदी से एक मगरमच्छ बाहर निकल आया। मगरमच्छ को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से दोबारा सोन नदी के गहरे पानी में छोड़ दिया गया।
जिले में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच सोन नदी से एक मगरमच्छ पानी से बाहर निकल आया, जिससे आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर दोबारा सोन नदी के गहरे पानी में छोड़ दिया।
