होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर बहा ईंधन; डीजल लेने उमड़ी भीड़

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 10, 2026 6:05 AM

सिंगरौली। जिले के कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र के परसौना गांव में शुक्रवार सुबह डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देवसर विधायक कार्यालय के सामने बैढ़न-बरगवां मुख्य मार्ग पर हुआ। टैंकर पलटते ही डीजल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

कोतवाली बैढ़न क्षेत्र के परसौना गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देवसर विधायक कार्यालय के सामने बैढ़न-बरगवां मार्ग पर हुआ। टैंकर पलटते ही डीजल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। इस दौरान टैंकर से बह रहे डीजल को एकत्र करने के लिए आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग डिब्बे, बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को हटाने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल बह जाने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने यातायात बहाल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment