सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के माड़ा मंडल में ‘सिंगरौली दूध’ डेयरी प्लांट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में डेयरी प्लांट का लोकार्पण हुआ। इसे जिले के किसानों, पशुपालकों और युवाओं के लिए रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के माड़ा मंडल में ‘सिंगरौली दूध’ डेयरी प्लांट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। डेयरी प्लांट को क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देगी। स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले दुग्ध उत्पादों को नई पहचान मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
