होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

कैंसर का इलाज कर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, हाईवे हादसे में पिता-बहू की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 11, 2026 7:27 AM

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। वाराणसी से कैंसर का इलाज कराकर घर लौट रहे एक ही परिवार की कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पीछे जा टकराई। हादसे में कैंसर पीड़ित बुजुर्ग और उनकी बहू की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। वाराणसी के भाभा कैंसर अस्पताल से कीमोथेरेपी कराकर घर लौट रहे कैंसर पीड़ित प्रभात अग्रवाल (65) और उनकी बहू प्रगति अग्रवाल (26) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चला रहे उनके बेटे शिवम अग्रवाल (30) की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा औराई थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्रगति ने मौके पर और प्रभात ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment