होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

ड्यूटी से घर लौट रहे पीएसी कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 11, 2026 7:34 AM

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीएसी के जवान की जान चली गई। गाजियाबाद में तैनात 41वीं बटालियन के कांस्टेबल प्रशांत कुमार (31) ड्यूटी पूरी कर अपने पैतृक गांव खानपुर लौट रहे थे, तभी औरंगाबाद थाना क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई।

जिले में सड़क हादसे में प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे कांस्टेबल की मोटरसाइकिल पिकअप वाहन से टकरा गई, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रशांत कुमार (31) के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद स्थित पीएसी की 41वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। गुरुवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने पैतृक गांव लौट रहे थे, तभी औरंगाबाद थाना क्षेत्र में उनकी बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल प्रशांत कुमार को लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जवान की असमय मौत से परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment