रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट स्थित लंगर पॉइंट पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 7:21 बजे दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर में 7 से 8 यात्री घायल हो गए, जबकि एक बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट स्थित लंगर पॉइंट के पास सोमवार सुबह दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 7-8 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:21 बजे बस नंबर JK01Y1044 और JK01Y1052 के बीच टक्कर हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस नंबर JK01Y1044 के ब्रेक फेल होने के कारण वह दूसरी बस से जा टकराई। हादसे की चपेट में एक अन्य वाहन JK21K8115 भी आ गया, जिससे उसे भी नुकसान पहुंचा। हादसे में अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि बस JK01Y1044 का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी घायलों का जिला अस्पताल रामबन में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
