होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

एनसीएल की नई पहल से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण का शुभारंभ

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, July 13, 2026 12:07 PM

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) में सीएसआर पहल “नन्हा-सा-दिल-एनसीएल” के तहत छह दिवसीय नर्सिंग क्रिटिकल केयर एवं इकोकार्डियोग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 13 से 18 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ को 2-डी इकोकार्डियोग्राफी, सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट, वेंटिलेशन केयर और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) में सीएसआर पहल “नन्हा-सा-दिल-एनसीएल” के तहत 13 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित छह दिवसीय नर्सिंग क्रिटिकल केयर एवं इकोकार्डियोग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ को 2-डी इकोकार्डियोग्राफी, सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट, वेंटिलेशन केयर, ऑक्सीजन फ्लो मीटर, इन्फ्यूजन पंप संचालन तथा गंभीर मरीजों की देखभाल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार ने कहा कि यह पहल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी, जिससे एनसीएल कर्मियों के साथ-साथ सिंगरौली क्षेत्र के आम नागरिकों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर श्री मनीष कुमार ने अस्पताल में एबी-स्कैन एवं यूबीएम स्कैन जैसी अत्याधुनिक नेत्र जांच मशीनों का भी लोकार्पण किया। इन मशीनों से मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए कृत्रिम लेंस की सटीक पावर निर्धारित करने के साथ रेटिना और ऑप्टिक नर्व से जुड़ी गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान संभव होगी, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। गौरतलब है कि “नन्हा-सा-दिल-एनसीएल” पहल के तहत अब तक सिंगरौली और सोनभद्र क्षेत्र के 38 हजार बच्चों की हृदय जांच तथा 251 बच्चों की निःशुल्क जीवनरक्षक हृदय सर्जरी कराई जा चुकी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment