होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

शादी के 2 साल बाद भी नहीं बने शारीरिक संबंध, इलाज के नाम पर मांगे 5 लाख; महिला ने दर्ज कराई FIR

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 14, 2026 6:07 AM

गोरखपुर। जिले में एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के दो साल बाद भी पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए और इलाज का बहाना बनाता रहा। प्राइवेट अस्पताल में जांच के दौरान पति द्वारा स्पर्म सैंपल देने से इनकार कर भाग जाने के बाद महिला का शक और गहरा गया। आरोप है कि इलाज कराने के बजाय ससुराल वालों ने मायके से 5 लाख रुपये लाने की मांग की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर गोरखनाथ थाने में पति, सास, देवर और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

जिले से वैवाहिक प्रताड़ना का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के दो साल बाद भी उसके पति ने कभी वैवाहिक संबंध नहीं बनाए और हर बार इलाज का बहाना बनाकर बात टालता रहा। पीड़िता के अनुसार, जब उसे पति पर शक हुआ तो वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने जांच के लिए स्पर्म सैंपल मांगा, लेकिन पति सैंपल देने से इनकार कर अस्पताल से चला गया। इसके बाद जब महिला ने ससुराल वालों से इलाज कराने की बात कही तो उन्होंने मायके से 5 लाख रुपये लाने की मांग की। आरोप है कि पैसे नहीं लाने पर उसे घर से निकाल दिया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला ने बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ निवासी युवक से हुई थी, जिसमें उसके परिवार ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, सास, देवर और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment