सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली ने शहर को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने के उद्देश्य से नवजीवन विहार जोन में खुले में मांस बेचने और गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कुल 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया और भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।
नगर पालिक निगम सिंगरौली ने स्वच्छता अभियान के तहत नवजीवन विहार जोन में खुले में मांस बेचने और आसपास गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निगम की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटते हुए कुल 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला और दोबारा नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्रवाई में स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, विशाल सोनी, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजू, स्वच्छता उप-पर्यवेक्षक दिनेश सिटाडेल, सीएंडडी मैनेजर रोहित चौरसिया एवं आईईसी टीम शामिल रही। अधिकारियों ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि मांस की बिक्री पूरी तरह ढंककर और निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुसार ही की जाए। अभियान के दौरान आईईसी टीम ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
