झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार से जुड़ी करीब 25 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे सिपाही नीरज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्तमान में जालौन पुलिस लाइन में तैनात था। उसके कब्जे से लूटी गई रकम में से 12 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार से जुड़े करीब 25 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीसरे सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सिपाही की पहचान नीरज राजपूत के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जालौन पुलिस लाइन में तैनात था। उसके कब्जे से लूटी गई रकम में से 12 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सट्टा कारोबार से जुड़ी रकम लेकर जा रहे कथित एजेंट किशन पांचाल से वर्दीधारियों और अन्य आरोपियों ने करीब 25 लाख रुपये लूट लिए थे। जांच में सामने आया कि यह रकम सट्टा कारोबारी सूर्यांश यादव की थी और उसी ने तीन सिपाहियों की मिलीभगत से पूरी साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो सिपाहियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनके कब्जे से 24.50 लाख रुपये भी बरामद किए गए थे। अब तक कुल तीन सिपाहियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि प्रेमनगर निवासी अंकित यादव तथा सतना (मध्यप्रदेश) के नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी सहित तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
