मनोरंजन डेस्क। मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और थिएटर कलाकार जोश ग्रिसेटी का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके करीबी मित्र ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि 10 जुलाई 2026 को उन्होंने आत्महत्या कर ली।
हॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और थिएटर कलाकार जोश ग्रिसेटी का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि 10 जुलाई 2026 को उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
जोश ग्रिसेटी अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ युवा कलाकारों को थिएटर की बारीकियां सिखाने के लिए भी जाने जाते थे। हाल ही में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इटली में होने वाले ‘लीगली ब्लॉन्ड: द म्यूजिकल’ के प्रोडक्शन से खुद को अलग कर लिया था।
जोश को म्यूजिकल ‘समथिंग रॉटन!’ में निभाए गए नाइजेल बॉटम के किरदार से व्यापक पहचान मिली थी। इसके अलावा ‘इट शुडा बीन यू’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित क्लेरेंस डेरवेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके असामयिक निधन से प्रशंसकों और मनोरंजन जगत में गहरा शोक है।
