आगरा। ताजगंज क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म और शादी का झूठा झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके के एक ऑटो चालक ने पहले महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी का वादा कर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी शादी से मुकर गया।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके के एक ऑटो चालक ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झूठा वादा कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता, जो पति की मौत के बाद मेहनत-मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी, एक कपड़ों के शोरूम में काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई। महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। मामले में शुरुआती स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद अब डीसीपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
