होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

तेज रफ्तार ऑटो ने ली मासूम की जान, घंटो सड़क पर चला प्रदर्शन।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 16, 2026 10:39 AM

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के भरसेड़ा गांव में तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम शोभा साकेत की दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी, हत्या का प्रकरण दर्ज करने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर करीब 12 घंटे तक प्रदर्शन किया।

जिले के सरई थाना क्षेत्र के भरसेड़ा गांव में तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, हत्या का मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 8 बजे भूईमाड़ निवासी एक युवक ऑटो (क्रमांक MP53ZD2343) को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान भरसेड़ा निवासी रवि साकेत की तीन वर्षीय बेटी शोभा साकेत ऑटो की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 12 घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे रहे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment