होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जिले मे डंपर-कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 17, 2026 9:07 AM

हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार तड़के डंपर और कंटेनर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर में आग लग गई और सड़क पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार तड़के डंपर और कंटेनर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर में आग लग गई और सड़क पर गिट्टी फैलने से करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, जरेरा गांव के पास तड़के करीब 2:30 बजे दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद कंटेनर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जबकि डंपर आग की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चालकों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक अवधेश कुमार की कन्नौज जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि डंपर चालक रवि का इलाज जारी है। उसके पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। हादसे के बाद सड़क पर गिट्टी फैलने और वाहन फंसने से दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से गिट्टी हटवाकर और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर सुबह करीब 7 बजे यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment