होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

एसडीएम के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही, दो शिक्षक मिले गायब; राशन दुकानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अनियमितताएं

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 17, 2026 9:24 AM

सिंगरौली। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सुरेश जाधव ने शुक्रवार को शासकीय उचित मूल्य दुकानों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सुरेश जाधव ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच के लिए शासकीय उचित मूल्य दुकानों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जरहा स्थित उचित मूल्य दुकान में नाम पट्ट एवं स्टॉक-भाव सूची प्रदर्शित नहीं मिली, जबकि हितग्राहियों ने राशन वितरण में एक किलो कटौती की शिकायत की। वहीं खुटार की राशन दुकान बंद मिलने पर उसे खुलवाया गया और परिसर में गंदगी पाए जाने पर विक्रेता को कड़ी फटकार लगाई गई। शासकीय हाईस्कूल जरहा में शिक्षक सुनील कुमार पाण्डेय और के.एन. गुप्ता उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बावजूद विद्यालय से अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही दर्ज छात्र संख्या की तुलना में कम मध्यान्ह भोजन तैयार करने पर संबंधित स्व-सहायता समूह के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। खुटार आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका अनुपस्थित मिलीं, जबकि कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकीं। एसडीएम सुरेश जाधव ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और आम जनता के अधिकारों में किसी भी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment