मनोरंजन डेस्क। काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म की कहानी कीटनाशक आधारित खेती और उसके समाज व लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों पर आधारित है। ट्रेलर में एक ऐसी जंग दिखाई गई है, जिसमें सच, न्याय और बदलाव की आवाज़ बुलंद होती नजर आती है।
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में कीटनाशक आधारित खेती और उससे समाज व लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को एक दमदार और भावनात्मक कहानी के जरिए दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। ट्रेलर में साहस, न्याय और सच की लड़ाई को प्रभावशाली अंदाज़ में पेश किया गया है। निर्देशक चेतन डीके ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक ऐसी सामाजिक चर्चा की शुरुआत है, जो आज के समय में बेहद जरूरी है। काजल अग्रवाल ने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए एक खास अनुभव रहा। उनके मुताबिक, उनका किरदार हर परिस्थिति में सच का साथ देता है और यही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं श्रेयस तलपड़े ने कहा कि यह फिल्म एक आम इंसान की असाधारण संघर्ष की कहानी है, जिससे दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी।
