होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

स्वैच्छिकता पर्व पर कुम्हिया में नशामुक्ति का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, July 22, 2026 9:37 AM

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर बैढ़न विकासखंड के आदर्श ग्राम कुम्हिया स्थित शासकीय हाई स्कूल में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर बैढ़न विकासखंड के आदर्श ग्राम कुम्हिया स्थित शासकीय हाई स्कूल में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक जग प्रसाद विश्वकर्मा, परामर्शदाता पूनम सिंह, रेनू शर्मा, शासकीय हाई स्कूल कुम्हिया के प्राचार्य के.के. द्विवेदी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव राजेंद्र प्रसाद साकेत, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment