होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

नशामुक्ति अभियान में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिताओं से दिया जागरूकता का संदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, July 22, 2026 10:33 AM

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया। थाना मोरवा पुलिस ने सरस्वती स्कूल मोरवा में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। चौकी गोभा पुलिस ने हायर सेकेंडरी स्कूल चारगोडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वहीं थाना सरई पुलिस ने शासकीय हाई स्कूल गोडबहरा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के साथ स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के खिलाफ प्रभावशाली संदेश दिए। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत जिलेभर में विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment