सिंगरौली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा वैढ़न स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन एवं योजना की नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैढ़न में निबंध, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पक्के मकान के महत्व और योजना की उपयोगिता को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। योजना की नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में खुशनुमा अख्तर प्रथम, शशि सोधिया द्वितीय एवं शिवानी चौबे तृतीय रहीं। क्विज प्रतियोगिता में अनुष्का ने पहला, पूजा यादव ने दूसरा तथा स्नेहा शाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रज्ञा उपाध्याय प्रथम, अंशु दुबे द्वितीय और प्रिया विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागी छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समापन सत्र में उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह ने छात्राओं को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने आसपास के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को योजना की जानकारी देकर जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही पक्के मकान के लाभ से वंचित न रहे।
