होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिली नई ऊर्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया नशामुक्ति का संदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 23, 2026 4:46 AM

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत बुधवार को ऑफिसर्स क्लब मोरवा एवं हिंडाल्को बरगवां में वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने कार्यक्रमों में शामिल होकर युवाओं, विद्यार्थियों, श्रमिकों और आमजन से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन में संचालित ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत जिले में नशामुक्ति जनजागरूकता के लिए ऑफिसर्स क्लब मोरवा एवं हिंडाल्को बरगवां में वृहद कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने कार्यक्रमों में शामिल होकर युवाओं, विद्यार्थियों, श्रमिकों एवं आमजन से नशे के खिलाफ जनआंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। मोरवा में आयोजित कार्यक्रम में करीब 400 छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का प्रभावी संदेश दिया। वहीं हिंडाल्को बरगवां में लगभग 300 श्रमिकों एवं कर्मचारियों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने कहा कि सिंगरौली पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने, दूसरों को भी जागरूक करने तथा नशे से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभागियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं गोभा चौकी पुलिस ने बारघट्टा बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों और आमजन को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment