नेशनल डेस्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क को पूर्वी प्रांत दीर अल जूर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। हादसा एक यात्री बस और गृह मंत्रालय की बस के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।
सीरिया की राजधानी दमिश्क को पूर्वी प्रांत दीर अल-जूर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। हादसा एक यात्री बस और गृह मंत्रालय की बस के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ के अनुसार, हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान में सीरियाई सेना के हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के साथ-साथ घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
