होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

नशा मुक्त भारत अभियान: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, July 26, 2026 12:17 PM

सिंगरौली। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान–विकसित भारत की पहचान” के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभियान के तहत 17 जून से 26 जून तक विभिन्न विद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित “नशा मुक्त भारत अभियान–विकसित भारत की पहचान” के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। उपसंचालक श्रीमती रेखा पांचाल ने प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरवह एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेढ़न के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment