होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, July 26, 2026 1:08 PM

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम कलाधाम कॉलोनी की है, जहां अव्यान सूर्या (6) खेलते समय निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लापरवाही के आरोप में नामजद ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कलाधाम कॉलोनी निवासी अव्यान सूर्या (6) शनिवार शाम सोसाइटी परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान वह निर्माण कार्य के लिए खोदे गए बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया और डूब गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान लापरवाही सामने आने पर नामजद ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment