होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

नाले में गिरकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, July 27, 2026 3:54 AM

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रुहिया टोला की है, जहां खेलते समय मासूम का पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया।

जिले में रविवार को खेलते समय नाले में गिरने से 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रुहिया टोला की है। पुलिस के अनुसार, श्रवण प्रसाद की बेटी सोनी अपने दो वर्षीय बेटे अभिजीत के साथ करीब डेढ़ माह पहले मायके आई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे अभिजीत कुर्ना नाले पर बने पुल के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया। बेटे को डूबता देख मां सोनी ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दी, लेकिन वह बच्चे तक नहीं पहुंच सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान चलाया। कुछ दूरी पर अभिजीत अचेत अवस्था में मिला, जिसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महुआडीह थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment