होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

साइकिल को टक्कर मारने के बाद भागी कार, खिड़की से लटके युवक को 500 मीटर तक घसीटा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 28, 2026 3:28 AM

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैतरा कस्बे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भागने लगा। उसे रोकने के लिए एक युवक ने कार की खिड़की पकड़ ली, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और युवक को करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया।

जिले में एक कार चालक की लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जैतरा कस्बे में साइकिल को टक्कर मारने के बाद चालक ने भागने की कोशिश की और उसे रोकने के प्रयास में कार की खिड़की पकड़ने वाले युवक को करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब दो बजे लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक युवती की साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद एक युवक ने चालक को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान चालक ने कार तेज कर दी और युवक खिड़की से लटका रह गया। कार उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना को देख राहगीरों और दुकानदारों ने शोर मचाकर वाहन रुकवाने का प्रयास किया। पूरी वारदात एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दी, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पूछताछ के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझ गया। पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment